फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मुख्य मार्गों पर कई बार लगा जाम, जनता परेशान

Thu, 02 Nov 2023 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। करवाचौथ व इससे एक दिन पहले शहर के मुख्य मार्गों पर बार-बार ट्रैफिक जाम होता रहा, जिस बीच शहर व बाहर से आए वाहन चालक फंसे। शहरी सड़कों पर जाम की एक वजह सड़कों पर वाहन पार्किंग व रेहड़ियों फड़ियों की हद तय न होना है। यह बात अलग है कि यह काम हर साल नगर निगम अफसर त्योहारी सीजन से पहले करते हैं, पर इस बार ऐसा नहीं हुआ।
नतीजा ये रहा कि शहर के रेलवे, वर्कशॉप, आईटीआई, रेलवे बाजार, पुराना रादौर रोड सहित जगाधरी के कई मार्गों पर करवाचौथ व इससे एक दिन पहले सुबह से शाम बार-बार ट्रैफिक जाम हुआ। जाम में फंसे लोग बिगड़ी व्यवस्था देख प्रशासन को कोसते नजर आए उधर, सबकुछ जगजाहिर होने के बावजूद नगर निगम की ओर से त्योहारों के बीच शहर को ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए धरातल पर कोई कार्रवाई नहीं दिख रही है।
विज्ञापन

दिवाली से 15 दिन पहले शहर के रेलवे रोड पर महाराजा अग्रसेन (स्टेशन) चौक से शहीद भगत सिंह चौक, वर्कशॉप रोड पर शहीद भगत सिंह चौक से यमुनानगर बस स्टैंड और ऐसे ही दूसरे मुख्य मार्गों पर अलग-अलग सामान की रेहड़ियां व फड़ियां लग जाती हैं। ऐसा ही इस बार नजर आ रहा है। हालांकि हर साल इन रेहड़ियां व फड़ियों को लगाने के लिए नगर निगम की ओर से सड़कों किनारे पीली या सफेद पट्टी खींच हद तय की जाती है, पर इस बार ऐसा नहीं हुआ। इससे रेहड़ियां व फड़ियां आधी सड़क तक लगी हैं।
इनके साथ दूसरी दुकानों पर खरीदारी के लिए पहुंच रहे ग्राहक भी आधी सड़क तक अपने बाइक, कार व अन्य वाहनों को खड़ा कर रहे हैं। ऐसे में वाहनों की आवाजाही के लिए मार्ग संकरे होने पर बार-बार जाम की स्थित हो रही है। सबसे ज्यादा यह परेशानी रेलवे रोड पर है, जहां महाराजा (स्टेशन) अग्रसेन चौक, महावीर चौक, आनंद मार्केट, पेपर मिल गेट व नगर निगम यमुनानगर कार्यालय के सामने सुबह से शाम बार-बार ट्रैफिक जाम लग रहा है।
विज्ञापन

कहीं भी अतिक्रमण न हो, इसके लिए संबंधित शाखा के अफसरों को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वाहनों की पार्किंग भी सही हो, इसके लिए भी योजना अमल में लाई जाएगी। - आयुष सिन्हा, आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें