फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बेटे के सिर पर था खून सवार, धारदार हथियार से किए कई वार

Thu, 10 Oct 2024 06:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। पुत्र ने जिस तरीके से पिता की हत्या की वारदात को अंजाम दिया उससे हर कोई हैरान है। घटना के चश्मदीद घटना को देखकर दहशत में आ गया था। उसने जब पुलिस को बयान दिया तो उसके रौंगटे खड़े हो गए थे।
विज्ञापन

इंद्री करनाल निवासी रामचंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह और मृतक शीशपाल दोनों बचपन के दोस्त थे। वह ताजकपुर में ही रहकर पढ़ा था। जिस कारण शीशपाल से उसकी गहरी दोस्ती थी। दो दिन पहले वह उसके घर पर आया था। मंगलवार को वापस जाना था। शीशपाल उसे छोड़ने के लिए बाइक लेने के लिए गया था। रामचंद्र का कहना है कि कुछ देर बाद जब वह मौके पर पहुंचा तो देखा की शीशपाल का बेटा उसको बीच सड़क पर पीट रहा है। उसके सिर पर खून सवार था। इस दौरान उसने धारदार हथियार से उस पर कई वार किए। जिसे देखकर वह दहशत में आ गया और वहां से निकल गया। बाद में थाने पर पहुंचकर उसने इसकी जानकारी दी थी। पुलिस अब आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने किस हथियार से वार किए उसे भी बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें