फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: डेंगू के दो नए केस मिले, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Thu, 10 Oct 2024 06:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। जिले में डेंगू केस लगातार बढ़ रहे हैं। जिले में बुधवार को दो नए केस सामने आने के बाद इनकी संख्या अब 42 हो चुकी है। जबकि 107 घरों से डेंगू की जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। उधर, डेंगू के बढ़ते केसों पर स्वास्थ्य विभाग भी चिंतित है। पिछले साल जिले में डेंगू केसों की संख्या 401 तक पहुंच गई थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रोजाना जिले में कोई न कोई डेंगू का केस सामने आ रहा है। शुरुआती दौर में केसों की संख्या कम थी अब प्रतिदिन दो से तीन नए केस मिल रहे है। जिले में बढ़ते डेंगू केसों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। एहतियात के तौर पर डेंगू के मरीजों को देखते हुए यमुनानगर सिविल अस्पताल में 10 बेड रिजर्व हैं और मच्छरदानी भी लगाईं गईं हैं। उधर, जिन जगहों से डेंगू के केस सामने आए हैं उन जगहों पर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से आसपास के घरों में फॉगिंग कराई गई। इसके अलावा परिवार के अन्य सदस्यों के रक्त के नमूने भी लिए गए। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुशीला सैनी ने बताया डेंगू के कुल केस अब 42 हो गए हैं। बुधवार को दो नए केस मिले हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारी लगातार घरों में जाकर लारवा की जांच कर रहे हैं, इसके अलावा लोगों को एहतियात बरतने की अपील भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें