फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: घायल गोवंश के लिए गोशाला नहीं खोलने पर नोकझोंक

Tue, 07 Jan 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम द्वारा गोवंश संरक्षण के तमाम दावे किए जा रहे हैं लेकिन, हकीकत इससे कोसों दूर है। देर रात को एक घायल गोवंश को लेकर गोरक्षक नालागढ़ की गोशाला पहुंचे लेकिन, गोशाला संचालक ने दरवाजा नहीं खोला। जिसे लेकर गोरक्षकों और गोशाला के कर्मचारियों के बीच विवाद हुआ। काफी देर तक चली नोकझोंक के बाद गोवंश को गोशाला में छोड़ा गया।
समाजसेवी राहुल भान ने बताया कि देर रात को आईटीआई की प्रह्लादपुरी में घायल गोवंश मिलने की सूचना मिली थी। रात को ही उन्होंने अपने साथियों सहित और गौ रक्षा दल से यश को फोन पर सूचना दी। जिसके बाद सभी घायल गोवंश को लेकर लेकर नालागढ़ के पास स्थित गौशाला में पहुंचाने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

जिस समय गौ-रक्षक दल के युवा गौशाला में पहुंचे तो कर्मचारियों ने दरवाजा खोलने से इंकार कर दिया। जिससे उनके बीच में नोक झोक हो गई। काफी देर बाद गोवंश को गोशाला में छोड़ा गया। यश ने बताया कि गौ रक्षा दल लावारिस गोवंश को अपने निजी खर्च से गौशाला में छोड़ने का काम कर रहा है। उनका कहना है कि नगर निगम इस मामले में अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रहा है। राहुल भान का कहना है कि कोहरा होने के कारण सड़क पर बैठे लावारिस गोवंश दिखाई नहीं देते और हादसे प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं।
विज्ञापन

सुपरवाइजर संजीव ने बताया कि गोशाला में गोवंशों के लिए 10 मजदूर और 4 महिला मजदूर और एक डॉक्टर की व्यवस्था भी की गई है। नगर निगम की तरफ से नवंबर से लेकर जनवरी तक 250 गोवंश भेजे गए हैं। गोशाला में अब कुल 921 गोवंश हैंैं। गोशाला को बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें