फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बेटे के साथ थी रंजिश, पिता-दादी को पीटा

Wed, 04 Sep 2024 06:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



यमुनानगर। बेटे की रंजिश में कैंप बाजार में 10-12 लोगों ने चाऊमीन की दुकान में घुसकर कैंप निवासी सुशील कुमार व उसकी मां को पीटकर घायल कर दिया। बीच बचाव में आए उनके नौकर पर भी कढ़ाही में रखा गर्म तेज गिराने का प्रयास किया। गांधी नगर थाना पुलिस ने आठ आरोपियों को नामजद करते हुए चार अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

कैंप निवासी सुशील कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी कैंप बाजार में चाऊमीन की दुकान है। वाल्मिकी बस्ती कैंप निवासी बृजेश का उसके बेटे अंकुश के साथ झगड़ा हो गया था। जिससे वह उससे रंजिश रखता था। सोमवार शाम को वह अपनी दुकान पर चाऊमीन बना रहा था। दुकान पर उसकी मां राजरानी व नौकर मौसीन भी मौजूद थे।
विज्ञापन

तभी वहां पर वाल्मिकी बस्ती कैंप निवासी बृजेश, उसका बेटा, राहुल, सन्नी मुखिया, आयुष, सोनू, एस कुमार नाई, शेरू और चार अन्य युवक आए। आरोपियों के हाथों में तलवार व डंडे थे। आरोपी आते ही उसके बेटे अंकुश को पूछने लगे। जब उसने अंकुश के बारे पता न होने की बात कही तो आरोपियों ने उन पर तलवार, डंडों व बिंडों से हमला कर दुकान में तोड़फोड़ की।
विज्ञापन

आरोपियों ने उसे व उसकी मां को पीटकर घायल कर दिया। उनके नौकर पर भी कढ़ाही में रखा गर्म तेल गिराने का प्रयास किया। शोर सुनकर जब अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। गांधी नगर थाना प्रभारी महरूफ अली का कहना है कि मामले में आठ आरोपियों को नामजद करते हुए चार अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें