रादौर। गांव बहादुरपुर से 32 वर्षीय युवक पांच दिन से लापता है। पुलिस ने लापता युवक के भाई की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की है। गांव बहादुरपुर निवासी यशपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बड़ा भाई ओमबार दिमागी तौर से बीमार है। छह जनवरी की शाम को वह घर से बिना बताए कहीं चला गया। तलाश करने पर उसका कोई सुराग नहीं मिला। इस पर उसने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस के अनुसार प्राथमिकी दर्ज कर युवक की तलाश की जा रही है। संवाद