फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दो दिन बाद बारिश होने के आसार

Sat, 19 Jul 2025 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में शुक्रवार सुबह बादल छाए रहे और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हुई। बूंदाबांदी के चलते मौसम सुहावना हो गया। रोजाना की भीषण गर्मी से लोगों ने राहत महसूस की। बूंदाबांदी में लोगों ने घर से निकलकर सुबह के समय मौसम का लुत्फ उठाया। मौसम विभाग ने दो दिन बाद बारिश होने की संभावना जताई है।
शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वही दो दिन बाद होने वाली बारिश से तापमान में तीन से चार डिग्री गिरावट आने की संभावना है। अब गर्मी का असर पहले जितना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले जिस तरह से बाजार में गर्मी राहत पाने के लिए शीतल पेय पदार्थों की रेहड़ियों व दुकानों पर भीड़ दिख रही थी, अब वैसा नहीं है।
नियमित अंतराल पर हो रही बारिश ने लोगों को काफी राहत दी है। शुक्रवार को भी जिस तरह से सुबह के समय बादल छाए हुए हुए थे उससे माना जा रहा था कि शाम तक अच्छी बारिश हो सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आसमान में उमड़े बादलों की वजह से धूप तो निकली, लेकिन ज्यादा तेज नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें