फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दो दिन बादल छाने और ठंड बढ़ने के आसार

Sun, 07 Dec 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
शनिवार की सुबह के समय छाई धुंध के बीच गुजरते वाहन। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। सर्दी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। सर्दी के कारण लोगों की दिन चर्या में भारी फर्क देखने को मिल रहा है। इस दौरान सुबह शाम चल रही शीतलहर के कारण लोगों का घरों से निकलना कम हो गया है।
ठंडी हवा चलने से ठिठुरन बढ़ गई है। हालात ऐसे हैं कि शाम को हाथ-पांव सुन होने लग गए हैं। शनिवार को भी ठंड का असर देखने को मिला। विभाग के अनुसार अगले सप्ताह सर्दी में इजाफा होगा। दो दिन बादल छाने के साथ शीतलहर का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन

शनिवार को अन्यों दिनों की अपेक्षा ज्यादा ठंड रही। हालांकि अच्छी धूप खिलने से राहत रही, लेकिन तेज हवा के कारण दिन में भी ठंड महसूस की गई। इस दौरान अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस तक रहा। इस दौरान करीब 15 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से ठंडी हवा चली। ऐसे में लोगों ने धूप में बैठकर सर्दी से बचाव किया। परंतु दिन ढलने के साथ यह हवा कटीली होती गई और हाथ-पांव सुन होने लगे। दिन ढलने के बाद कमरे में बैठने पर हाथ-पांव सुन रहे।
विज्ञापन

ऐसे में शहर के प्रमुख बाजारों, सड़कों व मार्गों पर लोगों की उपस्थित बेहद कम दिखी। रात आठ बजे के बाद बाजार खाली हो गए और घर जाने की जल्दी में दिखे। देर रात तक गुलजार रहने वाले क्षेत्र भी अंधेरा होने के साथ वीरान होने लगे हैं। वहीं मौसम विभाग ने दो दिन बादल छाने के साथ सर्द हवा चलने की संभावना जताई है। इस दौरान धूप सामान्य से कम होगी और करीब 15 से 17 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलेगी। अगले सप्ताह से सर्दी प्रचंड रूप दिखाएगी और तापमान में कमी आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें