साढौरा। सब्जी मंडी में शाम को बोली का समय तीन बजे निर्धारित होने से किसानों ने राहत महसूस की है। भाकियू चढ़ूनी गुट के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव सैन ने इस निर्णय के लिए मार्केट कमेटी के अध्यक्ष नवीन भसीन का आभार प्रकट किया है।
उपाध्यक्ष सैनी ने बताया कि साढ़ौरा क्षेत्र में सब्जी बहुत अधिक उगाई जाती है। जिसकी वजह से सब्जी मंडी में अलसुबह ही बोली का काम शुरू हो जाता है। सुबह के समय यह काम लगभग नौ बजे तक निपटने के बाद मंडी में आने वाली सब्जी की बोली का कोई समय निर्धारित नहीं था। इसका फायदा उठाते हुए कुछ व्यापारी मिलीभगत करके किसानों की उपज को औने-पौने दामों पर खरीद कर किसानों का शोषण कर रहे थे। इस बारे में मार्केट कमेटी के चेयरमैन को अवगत करवाया गया तो उनके प्रयासों से निर्णय किया गया है। संवाद