फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: धान घोटाले की सीबीआई से जांच करवाने की मांग

Sun, 14 Dec 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
कार्यकताओं के साथ बैठक करते भाकियू के जिला प्रधान सुभाष गुर्जर। संगठन 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने धान घोटाले को लेकर एक बैठक की। यहां सुभाष गुर्जर ने कहा कि धान घोटाले की जांच सीबीआई से कराई जाए। जांच के नाम पर लीपापोती और घोटाला करने वालों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रदेश में करीब 5,000 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है।
अकेले यमुनानगर जिले में 100 करोड़ का घोटाला हुआ है। गुर्जर ने कहा कि इस घोटाले से पूर्व की सरकारों के घोटाले छोड़े पड़ गए हैं। सुभाष गुर्जर ने कहा कि इसमें सत्ता दल के बड़े नेताओं ने मार्केट कमेटी सचिव व अधिकारियों से मिलकर सनयोजित तरीके से घोटाला किया है और सरकार यह बात दबाना चाहती है।
विज्ञापन

गुर्जर ने कहा कि धान घोटाले की जांच की मांग भारतीय किसान यूनियन प्रदेशाध्यक्ष रतन मान ने करनाल में उठाई थी। जिसमें वहां कई घोटाला करने वालो की गिरफ्तारी भी हो गई है। जिसमें अभी छोटे कर्ता आए हैं और बड़े इससे बाहर हैं। उन्होंने कहा कि किसान को एक ट्राॅली धान बेचने में गेट पास के लिए पूरा दिन लगता था।
विज्ञापन

किसान मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल में फंसे हैं। परंतु यह घोटाला बिना किसी जानकारी के हो गया। इसकी उच्च स्तर पर जांच की जानी चाहिए। इस दौरान उपाध्यक्ष यादविंद्र कांबोज जयपुर,अरविंन कांबोज गोविंदपुरा, महेंद्र चमरौडी राहुल संधाऐ, सुभाष हरतौल, गुरनाम सिंह अजीजपुर, राजेश भुखड़ी, रोहित दामला, पवन गोयल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें