फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: राजेश कुमारी प्रधान और निरूबाला बनीं सचिव

Sun, 14 Dec 2025 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
नवनियुक्त पदा​धिकारियों के साथ यूनियन की सदस्य। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



यमुनानगर। आशा वर्कर्स यूनियन का त्रिवार्षिक जिला प्रतिनिधि सम्मेलन दशहरा मैदान में हुआ। सम्मेलन निवर्तमान जिला प्रधान निरूबाला के नेतृत्व में हुआ। सम्मेलन का उद्घाटन सीटू जिला संयोजक शरबती ने किया। इसमें नई जिला कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। इसमें राजेश कुमारी को प्रधान और निरूबाला सचिव चुनी गई।
इस दौरान सर्व कर्मचारी संघ जिला प्रधान महिपाल सौदे चुनाव पर्यवेक्षक रहे। उनकी देखरेख में सर्व सम्मति से नौ सदस्यीय जिला कमेटी का चुनाव किया गया। इसमें जिला प्रधान राजेश कुमारी, सचिव निरुबाला, कोषाध्यक्ष गुरविंद्र कौर, उप-प्रधान मीना उधमगढ़, रेखा रादौर, सह-सचिव पूनम देवी, रामपुर बीटा, लक्ष्मी भंभौल, प्रेस सचिव प्रवीण फेसिलेटर व ममता हरनौल को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शरबती देवी ने कहा कि सरकार के 12 साल के कार्यकाल में आशा, आंगनबाड़ी वर्कर्स व हेल्पर्स, मिड-डे-मील वर्कर्स का शोषण कर रही है। सभी वर्कर्स लंबे समय से 26,000 रुपये न्यूनतम वेतन करने की मांग को लेकर संघर्ष कर रही हैं। परंतु सरकार लगातार अनसुनी कर रही है। इसके विपरीत केंद्र सरकार श्रम नीति बिल लाकर मेहनतकशों को गुलाम बनाना चाहती है। रिटायर्ड कर्मचारी संघ खंड प्रधान राजबीर पिंडोरा ने नव निर्वाचित को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान किसान नेता ईश्वर सिंह ने सभी को बधाई दी।

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें