फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पंजेटों का माजरा गांव में बिजली और पेयजल का संकट

Fri, 20 Jun 2025 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम के वार्ड-19 के गांव पंजेटों का माजरा में बिजली व पेयजल संकट से ग्रामीण परेशान हैं। गांव में बिजली का लोड अधिक है, लेकिन ट्रांसफार्मर छोटा है। वहीं गांव में लगे ट्यूबवेल की मोटर भी छोटी है, जो बार-बार जल जाती है। इससे लोगों को गर्मी में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
गांव के महेश, मनोज, रवि, गौरव, विक्की, सूरज, मीत्ता, संजीव, मंजू का कहना है कि गांव में बिजली की तार घरों की छतों से गुजर रही है। जिसके कारण रोजाना तार टूटने का खतरा लगातार बना रहता है। कई स्थानों पर तो बिजली का तारों में जोड़ पड़े होने के कारण और पेड़ से बंधा होने के कारण पेड़ में भी करंट आ गया है।
विज्ञापन

कई बार बिजली निगम के अधिकारियों को तार जोड़ने और गांव में बड़े ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की लेकिन अभी तक निगम की तरफ से कोई समाधान नहीं किया गया। गर्मी में लोगों को बिजली की ज्यादा जरूरत होती है। ऐसे में गांव में दोपहर के समय लोड बढ़ जाने से बिजली की तार भी टूट जाती हैं। गांव की महिलाएं रोजमर्रा के काम के लिए भी ट्यूबवेल और नलकों का सहारा लेने के लिए मजबूर हैं।
बिजली और पानी की समस्या से लोग परेशान हैं। हालांकि ग्रामीणों की शिकायत पर बिजली निगम की तरफ से गांव के मुख्य मार्ग पर अस्थाई बिजली का ट्रांसफार्मर लगाया गया पर स्थिति ज्यों कि त्यों बनी है। पानी की समस्या को लेकर सोमवार को गांव की महिलाएं और पुरुष जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यालय में पहुंचे थे।
विज्ञापन

वहां पर उन्होंने गांव में लगे ट्यूबवेल की मोटर को बड़ा करने की मांग की। विभाग के अधिकारियों ने गांव के लोगों की बात सुनी और समस्या का जल्द समाधान कराने की बात कही। ग्रामीणों का कहना हैं कि वे कई बार शिकायत प्रशासनिक अधिकारियों से कर चुके हैं। इसके बाद भी अब तक कोई सुनवाई नहीं की गई। बिजली निगम के एसई नरेंद्र सिंह का कहना है कि गांव में यदि इस तरह की कोई दिक्कत है तो इसका पता करके समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें