फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: यहां बत्ती नहीं, बस मौका देखते हैं वाहन चालक

Wed, 16 Oct 2024 05:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दीपेंद्र कुमार
विज्ञापन

यमुनानगर। समय दोपहर 12 बजे। स्थान कन्हैया चौक। यहां ट्रैफिक सिग्नल लाइटें काम नहीं कर रही थी। पुलिस भी सड़क पर नजर नहीं आई। ऐसे में वाहन चालक अपने हिसाब से ट्रेफिक चलाते नजर आए।
ज्यादातर वाहन चालक मौका देखकर आगे बढ़ते रहे। कुछ साइड में बैठी पुलिस पर को देखकर रुक जाते। जैसे ही ध्यान हटता तो तुरंत निकल जाते। समय साढ़े 12 बजे, यमुनानगर का सबसे व्यस्त मधु चौक, वाहनों की लाइन लगी थी।
विज्ञापन

तेजी से बाइक सवार आए और लाल बत्ती होने के बावजूद बाइक लेकर निकल गए। ई-रिक्शा चालक भी बत्ती जंप करने में किसी ने पीछे नहीं रहे। यातायात को नियंत्रित करने की जिम्मेदारी जिन पुलिसकर्मियों के कंधे पर है वह साइड में बैठे मोबाइल फोन पर व्यस्त नजर आए। 12 बजकर 45 मिनट स्थान फव्वारा चौक, सड़क पर वाहनों की लंबी लाइन लगी नजर आई लेकिन, यहां पर भी ट्रैफिक सिस्टम पूरी तरह से बेपटरी नजर आया।
लोग अपने हिसाब से चौराहे को पार करते नजर आए। लाल बत्ती पर कुछ कार चालकों को छोड़ कर कोई नहीं रूका। हालांकि, सड़क पर पुलिस जरूर नजर आई। लेकिन, वाहन चालकों का उन पर कोई नियंत्रण नजर नहीं आया। यही हाल शहर के अन्य चौक पर भी नजर आया।
लाखों खर्च फिर भी नियमों की अनदेखी
शहर के ट्रैफिक सिस्टम को स्मार्ट बनाने के लिए नगर निगम ने 50 लाख रुपये से अधिक का बजट खर्च कर ट्रैफिक सिग्नल लाइट लगवाई थी। जिससे वाहन चालकों को जाम से बचाया जा सके। इसके साथ ही शहर में यातायात व्यवस्था भी दुरूस्त रखी जा सके लेकिन, वाहन चालकों को इस पर ध्यान नहीं है। वाहन चालक ग्रीन सिग्नल का इंतजार में वाहन को नहीं रोकते। जैसे ही मौका लगाता है तो अपने वाहन को बत्ती जंप कर आगे बढ़ा देते हैं। यहां आदत दुपहिया वाहन चालकों में सबसे अधिक नजर आ रही है।
शहर में नौ स्थानों पर है ट्रैफिक सिग्नल लाइटें
यमुनानगर-जागधरी शहर में यातायात व्यवस्था को स्मार्ट बनाने के लिए नौ स्थानों पर ट्रैफिक सिग्नल लाइटें लगी है। इनमें कन्हैया साहिब चौक, कमानी चौक, मधु चौक, फव्वारा चौक, अग्रसेन चौक, प्यारा चौक, आदि शामिल हैं। इनमें से कुछ स्थानों पर ट्रेफिक सिग्नल लाइटें खराब मिली हैं।
पुलिस नहीं करती कार्रवाई
ट्रैफिक सिग्नल लाइट को जंप करने वालों पर पुलिस का कोई ध्यान नहीं है। पुलिस भी इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं करती। ट्रैफिक जंप करना यातायात नियमों के खिलाफ है, बावजूद इसके भी पुलिस ने आज तक इस नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कोई चालान नहीं किया है।
विज्ञापन

पुलिस द्वारा की गई चालान की कार्रवाई
ओवर स्पीड- 59 चालान
गलत दिशा में वाहन चालना-12 चालान
गलत स्थान पर पार्किंग - 12 चालान
बिना हेलमेट - 4
बिना नंबर प्लेट चालान - 5
तीन सवारी - 7
गाड़ी के विंडो पर ब्लैक फिल्म - 1
नो एंट्री -1 चालान
अन्य 22 चालान
नोट : चालान का आंकड़ा 14 अक्तूबर का है।

वर्जन
ट्रैफिक नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए समय समय पर अभियान चलाया जाता है। यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस को निर्देश जारी किए गए हैं।
-गंगाराम पूनिया, एसपी यमुनानगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें