फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सरकारी विभागों में नहीं आग बुझाने के इंतजाम

Thu, 19 Dec 2024 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दीपेंद्र कुमार
विज्ञापन

यमुनानगर। औरों को नसीहत देने वाले सरकारी विभाग खुद फजीहत है। ये वो सरकारी नगर निगम, बस स्टैंड यमुनानगर, पुलिस थाना, स्वास्थ्य विभाग व इत्यादि सहित 18 विभाग हैं जिनकी रोजाना पब्लिक डीलिंग सबसे ज्यादा रहती है, लेकिन इन सभी विभागों में रोजाना मौत के साय में कार्य हो रहा है। अगर यहां आग लगने जैसी कोई घटना घटती तो इंतजाम के लिए कुछ नहीं। चूंकि दमकल विभाग के सर्वे के अनुसार इन विभागों में आग बुझाने के कोई इंतजाम नहीं। जबकि इन विभागों में रोजाना हजारों लोग किसी न किसी कार्य के लिए आते रहते हैं, उसके बाद भी कोई इंतजाम नहीं। ऐसे में विभागों की इस लापरवाही का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ सकता है।

बता दें आग लगने की घटनाओं को रोकने के लिए सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। लेकिन, जमीनी हकीकत इससे कोसों दूर है। सरकारी विभागों के कार्यालयों में भी आग बुझाने के कोई इंतजाम नहीं है। ज्यादातर विभागों के पास एनओसी तक नहीं है। हाल ही में दमकल विभाग की टीम ने सर्वे किया तो उसने यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। इन सभी विभागों को पत्र लिखा जा रहा है। साथ ही मुख्यालय को भी रिपोर्ट भेजी जा रही है। हाल ही में मुख्यालय स्तर से दमकल विभाग को सरकारी बिल्डिंग, निजी व सरकारी अस्पताल और कोचिंग सेंटरों में आग बुझाने के इंतजाम का सर्वे करने के निर्देश दिए थे। इसके लिए एक सूची भी विभाग को सौंपी गई थी। यमुनानगर और जगाधरी फायर स्टेशन की टीमों ने अपने अपने क्षेत्रों में सर्वे शुरू किया। सरकारी विभागों का सर्वे हुआ तो कई तथ्य सामने आए। संवाद
विज्ञापन




-

नगर निगम में नहीं कोई इंतजाम



नगर निगम कार्यालय शहर के लिए सबसे अहम है। यहां पर शहरभर की प्रॉपर्टी का रिकार्ड भी रखा हुआ है। लेकिन, नगर निगम की बिल्डिंग में आग बुझाने के इंतजाम नहीं हैं। बिल्डिंग पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। जिस कारण एनओसी और आग बुझाने के इंतजाम नहीं हो सकते।

-



बस स्टैंड पर भी लापरवाही

यमुनानगर बस स्टैंड पर प्रतिदिन संख्या में यात्री पहुंचते हैं। जिस कारण यहां पर भी आग लगने का खतरा अधिक रहता है। लेकिन, बस स्टैंड पर भी आग बुझाने के कोई ठोस इंतजाम नहीं हैं। इसके साथ ही जो कार्यालय किराए के भवन में चल रहे हैं। वहां पर भी न तो एनओसी है और न ही आग बुझाने के ठोस इंतजाम हैं।
विज्ञापन






सभी को लिखा जा रहा पत्र: एसएफओ



यमुनानगर एफएसओ नरेंद्र सिंह ने बताया कि यमुनानगर टीम ने अब तक 18 विभागों का सर्वे किया गया है। जिसमें आग बुझाने के इंतजाम नहीं मिले हैं। सभी को पत्र लिखकर इंतजाम करने को कहा जाएगा। साथ ही इसकी रिपोर्ट भी मुख्यालय भेजी जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें