फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ट्यूबवेल के कमरे का ताला तोड़कर मोटर चोरी

Thu, 19 Dec 2024 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जठलाना। गांव नाहरपुर से बीती रात को चोरों ने किसान के ट्यूबवेल के कमरे का ताला तोड़कर मोटर चोरी कर ली। पुलिस ने पीड़ित किसान की शिकायत पर अज्ञात के विरुद्ध चोरी का मामला दर्ज किया।
विज्ञापन

किसान फरमान अली ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव नाहरपुर में उसकी भूमि है। यहां एक साथ दो ट्यूबवेल लगे हुए हैं। दोनों ट्यूबवेलों में तीन व पांच हार्स पावर की मोटरें लगी हुई हैं। 16 दिसंबर की रात को लगभग नौ बजे वह अपने ट्यूबवेलों को बंद करके चला गया था। 17 दिसंबर को सुबह लगभग आठ बजे वह खेत में पहुंचा तो उसने दोनों ट्यूबवेलों का ताला टूटा हुआ पाया। उसके दोनों ट्यूबवेलों से मोटरें गायब थीं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध चोरी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें