फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर और दुकान से 80 हजार की नगदी, गहने चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने सूने घर व दुकान को निशाना बनाकर 80 हजार की नगदी व समेत लगभग सवा लाख रुपये के आभूषण चोरी कर लिए। पुलिस ने दोनों मामलों की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्रीन पार्क निवासी स्वेता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 26 नवंबर को परिवार के साथ किसी समारोह में भाग लेने के लिए बाहर गई थी। देर शाम जब वह वापस लौटे तो घर का लगा ताला टूटा पड़ा था और अंदर सामान बिखरा हुआ था। जांच करने पर घर से 20 हजार रुपये व आभूषण गायब मिले। उसने बताया कि चोरी हुए आभूषणों की कीमत करीब 85 हजार रुपये है। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
उधर, मनका रोड सरस्वती नगर निवासी सुनील कुमार ने थाना छप्पर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी जनता स्कूल के नजदीक सनेटरी की दुकान है। वह सुबह दस बजे दुकान से कुछ देर के लिए बाहर गया था। जब वह वापस लौटा तो उसे गल्ले में रखी 60 हजार रुपये की नगदी गायब मिली। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें