फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार का शीशा तोड़ चार हजार की नकदी व मोबाइल उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने हुडा सेक्टर 18 के टाउन पार्क के बाहर खड़ी कार का शीशा तोड़ चार हजार रुपये की नकदी व मोबाइल उड़ा लिया। घटना के समय कार मालिक पार्क के पास काम से आया था। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हुडा सेक्टर 18 निवासी शिवा मित्तल ने बताया कि रविवार सुबह वह किसी काम से टाउन पार्क के पास आया था। इस दौरान उसने कार को पार्क के बाहर खड़ा किया था और काम से चला गया। कुछ देर बाद जब वह वापस आया तो उसने देखा कि कार का शीशा टूटा हुआ था। कार खोलकर अंदर देखा तो वहां से 3-4 हजार रुपये व मोबाइल गायब था। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। हुडा थाना के हेड कांस्टेबल कर्मवीर सिंह का कहना है कि मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें