फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी से छछरौली और कलेसर के जंगल में काट दिए खैर के बेशकीमती पेड़

विज्ञापन
theft - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
कलेसर रेंज के अंतर्गत आने वाली गलोड वैली से दो पेड़ काटकर सेंट्रो कार में लादकर बेचने के लिए जा रहे एक व्यक्ति को वन विभाग ने पकड़ा। सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम ने पीछा किया। टीम ने पीछा करते हुए शेरपुर मोड़ के पास से एक व्यक्ति को सेंट्रो कार समेत गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से वन विभाग को सूचना मिल रही थी कि कलेसर रेस्ट हाउस के साथ लगती ग्लोड वैली में कुछ व्यक्ति घूम रहे हैं। जो खैर काटने की फिराक में है। जिस पर वन विभाग ने पहरा बैठा दिया और बीती रात वन विभाग को इसमें कामयाबी भी मिली। वन रेंज अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि पिछले कई दिनों से खैर कटने की सूचना मिल रही थी। जिस पर उन्होंने अपनी टीम के साथ ताजेवाला चेक पोस्ट पर नाकाबंदी कर अपनी टीम को जगह-जगह बिठा दिया। रात के समय में गलोड वैली से काटे गए खैर के पेड़ को सैंटरो कार में भरकर मुबारक अली नामक व्यक्ति छछरौली की तरफ ले जा रहा था। सूचना के आधार पर वन विभाग ने उक्त सेंट्रो का पीछा किया। जिसको शेरपुर मोड़ के पास से पकड़ने में सफलता हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें