एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष व श्री हिन्दू तख्त के राष्ट्रीय प्रचारक वीरेश शांडिल्य को गोली मारने की धमकी देने के आरोपी जसविंद्र को अंबाला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी भिंडरावाला समर्थक बताया जा रहा है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने कहा कि जरनैल सिंह भिंडरावाला के खिलाफ बोलने पर उसने वीरेश शांडिल्य को धमकी दी थी और उसे इस बात का कोई पछतावा नहीं है।
अंबाला चौकी नम्बर 4 के प्रभारी रोहताश कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में गिरफ्तारी के बाद सामने आया है कि जरनैल सिंह भिंडरावाला की फोटो गुरुद्वारों से उतारने के एलान के बाद युवक ने शांडिल्य को गोली से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल कब्जे में ले लिया है। एसएचओ राम कुमार ने कहा इस मामले में आईटी एक्ट की धाडरा भी ईजाद की जाएगी।
बता दें खालिस्तान व भिंडरावाला के खिलाफ शांडिल्य द्वारा जोरदार मुहिम छेड़ने के कारण वह कट्टरपंथियों के निशाने पर है। जिसके बाद शांडिल्य व उनके परिवार को आये दिन जान से मारने की धमकियां मिलती रहती है । इससे पहले भी शांडिल्य को मौत के घाट उतारने की धमकी मिली थी। इस मामले में भी पुलिस तफ़्तीश कर रही है। वहीं एटीऐफआई प्रमुख वीरेश शांडिल्य ने कहा खालिस्तानी व भिंडरावाला समर्थक पूरे देश मे पनप रहे है ।जिस कारण उनकी मुहिम को कमजोर करने के लिए अम्बाला समेत देश मे कहीं भी उनपर जानलेवा हमला हो सकता है। शांडिल्य ने कहा वह अपनी जान की परवाह नहीं करते और हमेशा खून के अंतिम कतरे तक आतंकवाद के खिलाफ लड़ते रहेंगे। शांडिल्य ने कहा जो आज धमकी देने वाला आरोपी पुलिस ने काबू किया है। ऐसे आरोपियों पर शिकंजा कसना चाहिए व इनके तार किन आतंकी संगठनों से जुड़े है व गोली मारने की धमकी क्यों दी गई। इसकी जांच गहनता से होनी चाहिए। शांडिल्य ने कहा आये दिन पुलिस आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश कर रही है। जिनके निशाने पर आतंकवाद के खिलाफ बोलने वाले लोग है। इसलिए इस आरोपी के सम्बंध किस आतंकी संगठन या खालिस्तानी समर्थकों से है। इसकी जांच होनी बेहद आवश्यक है।