शहर के टाउन पार्क में सैर करने के गए डॉक्टर की कार से चोरों ने 25 सौ रुपये व मोबाइल चोरी कर लिया। पुलिस ने डॉक्टर की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
शहर की गुप्ता कालोनी स्थित संजीवनी अस्पताल के डॉक्टर हरिराम गुटर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सुबह साढ़े छह बजे कार में शहर के टाउन पार्क में सैर के लिए गया था। उसने कार पार्क के बाहर खड़ी कर दी। सैर करने के कुछ देर बाद जब वह वापस आया तो कार की खिड़की खुली पड़ी था। जांच करने पर कार में रखे 25 सौ रुपये व मोबाइल गायब मिला। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।