फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घरों के ताले तोड़कर 48 हजार रुपये समेत सवा दो लाख के गहने चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने दो बंद घरों के ताले तोड़कर 48 हजार रुपये की नकदी व समेत करीब सवा दो लाख के गहने व अन्य सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

दुर्गा विहार कॉलोनी निवासी मनदीप सिंह ने गांधीनगर पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि उसका जम्मू कॉलोनी में घर है। वह घर का ताला लगाकर किसी काम से बाहर गया गया था। जब वह घर वापस लौटा तो घर का लगा ताला टूटा पड़ा था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर घर से 38 हजार रुपये की नकदी व सोने व चांदी के आभूषण गायब मिले। उसने बताया कि चोरी हुए आभूषणों की कीमत करीब एक लाख 80 हजार रुपये है। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
उधर, गांव सारण निवासी सुभाष ने बताया कि वह रात को खाना खाने के बाद परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर पर सो गया। सुबह जब वह जागे तो उन्हें घर का सामान बिखरा मिला। जांच करने पर घर से 10 हजार रुपये व डॉमेस्टिक आर्टिकल्स गायब मिले। जिसकी कीमत करीब 25 हजार रुपये है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान उन्हें पता चला कि गांव सारण निवासी लालू, सनी व संजू ने मिलकर उनके घर से सामान चोरी किया है। उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें