फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन में जब्त किया ट्रैक्टर-ट्राली थाने से चोरी, चार दिन बाद बरामद किया

विज्ञापन
प्रतापनगर थाना में खड़ा बरामद किया गया ट्रैक्टर - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
अवैध खनन के केस में जब्त की गई टैक्टर-ट्राली थाने से चोरी हो गई। थाने से चोरी की सूचना से महकमें में हड़कंप मच गया। चार दिन पहले पुलिस ने अवैध खनन के मामले में यह टैक्टर-ट्राली जब्त की थी, जो थाने से चोरी कर ली गई। इससे प्रतापनगर पुलिस के हाथ पांव फूल गए थे। लेकिन चार दिन की मशक्कत के बाद पुलिस ने टैक्टर-ट्राली बरामद कर फिर से कब्जे में ले ली है। यह ट्रैक्टर-ट्राली टिब्बी अराइयां के एक घर से बरामद की गई है। यह पहला मामला नहीं है कि थाने में चोरी हुई है। इससे पहले चोर थाने से बाइक चोरी कर ले गए थे।
विज्ञापन

चार दिन पहले थाने से चोरी हुई ट्रैक्टर-ट्राली चोरी हो गई थी। ट्राली पांवटा नेशनल हाईवे से पास गांव बाहदुरपुर के पास खड़ी मिली। जबकि ट्रैक्टर यहां नहीं था। काफी तलाश के बाद पुलिस ने गांव टिब्बी अराइयां से पुलिस ने ट्रैक्टर भी बरामद कर लिया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कर लिया है।
इससे पहले भी थाने में हो चुकी है चोरी
यह पहला मौका नहीं है कि थाने से कोई मोटर वाहन चोरी हुआ है। इससे कुछ दिन पहले थाना परिसर में पकड़ी हुई एक बाइक चोर उठा ले गए थे। लेकिन तलाश करने के बाद वह भी नेशनल हाईवे खिजराबाद पांवट नेशनल हाईवे पर खड़ी मिली। बाइक बरामद होने से पुलिस की साख तो बच गई, लेकिन सुरक्षा पर सवाल जरूर खड़े हो गए। क्षेत्रवासियों का कहना है कि जब थाना ही चोरों से महफूज नहीं है, तो क्षेत्र में वारदात होना तो आम है। इससे पुलिस की कार्यप्रणाली व कुशलता पर सवालियां निशान लग जाते हैं। इस बार चोरों ने ट्रैक्टर की पहचान छुपाने के लिए आगे से बंफर उतारा दिया और सीट भी बदल दी थी। ताकि ट्रैक्टर पुलिस की गिरफ्त में न आ सके। चोरों का इतना हौसला बढ़ चुका है कि वह थाने में खड़े वाहन भी चोरी करने से गुरेज नहीं करते।
विज्ञापन

यह कहते हैं थाना प्रभारी
इस बारे थाना प्रभारी प्रतापनगर सुभाषचंद से बात की गई तो उनका कहना था कि ट्रैक्टर ट्रॉली मंडी में खड़ा था। वहां से चोरी हो गया था जो कि पुलिस ने बरामद कर लिया है। वहीं थाने से बाइक चोरी होने के बारे में कहा कि इसकी उन्हें जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें