शहर की शिवपुरी बी कालोनी में चोरों ने रात को घर में घुसकर 70 हजार रुपये, आभूषण व मोबाइल चोरी कर लिए। घटना के समय परिवार के लोग घर पर ही सोये हुए थे। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
शिवपुरी बी कालोनी निवासी सतीश कुमार ने गांधी नगर पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि वह रात को खाना खाकर परिवार के साथ घर पर सो गया था। सुबह जब वह जागे तो उन्हें घर में रखा सामान बिखरा मिला। जांच करने पर अलमारी में रखी 70 हजार रुपये की नकदी, सोने के आभूषण व मोबाइल गायब मिला। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।