फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद घर का ताला तोड़ लाखों रुपये के गहने चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शेरपुर मोड़ पर रात को चोरों ने सूने घर का ताला तोड़ लाखों रुपए के गहनों पर हाथ साफ कर लिया। शेर पुर मोड़ पर किराए के मकान में रहने वाले पंजाब निवासी व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। ओम प्रकाश निवासी नारायणगढ़ जिला पटियाला पंजाब ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पिछले काफी समय से रविंदर कौर के मकानों में किराए पर रहता है । एक अगस्त को वह अपने परिवार सहित अपने गांव पंजाब चला गया था। 2 अगस्त की रात को मकान के ताले टूटने चोरी होने की सूचना उनको सूचना मिली और सूचना मिलते ही वह पंजाब के अपने गांव से वापस शेरपुर मोड़ आ गए और वहां आकर 5 अगस्त को घर में जांच पड़ताल की तो पाया गया कि दो तोले का सोने का हार, आधा तोला सोने की अंगूठी,सोने के कानों के झुमके, आधे तोले के सोने का टिका,चांदी की ज्वैलरी गायब मिली। पुलिस ने ओमप्रकाश की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें