फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार युवकों ने अस्पताल में किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरोजिनी कॉलोनी स्थित मसीह अस्पताल में दो कार सवार सात-आठ युवकों ने डॉक्टर व स्टाफ के साथ अभद्र व्यवहार किया। आरोपी गालियां देते हुए कारों से उतरे और अस्पताल में घुसकर रिसेप्शन पर जाकर जमकर हंगामा किया। डॉक्टर व स्टाफ द्वारा मना करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने अज्ञात युवकों पर केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सरोजिनी कॉलोनी निवासी आर मसीह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका कॉलोनी में ही मसीह अस्पताल है। जिसे वह 28 सालों से चला रहा है। शुक्रवार देर शाम करीब पौने आठ बजे अस्पताल के बाहर दो गाड़ियां आकर रूकी। जिनमें से सात-आठ अज्ञात युवक निकले। आरोपी गालियां देते हुए अस्पताल में घुसे और रिसेप्शन पर आकर गालियां देने लगे। जब उसने व स्टाफ सदस्यों ने उन्हें गालियां देने से मना किया तो आरोपियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। इसके बाद आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एसआई संदीप का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। अस्पताल में लगे सीसीटीवी की फुटेज लेकर आरोपियों की तलाश की जाएगी। जल्द आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें