फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बंद मकान से 7.30 लाख के गहने चोरी

Fri, 09 Oct 2026 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। मुस्तफाबाद के पठान मोहल्ले में चोरों ने बंद मकान में अलमारी के ताले तोड़कर करीब 7.30 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। थाना छप्पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को गई शिकायत में जसपाल सिंह ने बताया कि वह पांच अक्तूबर से छह अक्तूबर शाम के बीच घर से बाहर था। इसी दौरान चोर मकान में घुस गए। चोरों ने घर के अंदर रखी अलमारी के ताले तोड़ दिए और उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। चोरी हुए आभूषणों में करीब नौ तोले सोना और 15 तोले चांदी शामिल है। छप्पर थाना प्रभारी वेदपाल ने बताया कि चोरों का सुराग लगाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें