यमुनानगर। सिविल अस्पताल के पीछे ग्रीन पार्क निवासी 36 वर्षीय गगनप्रीत सिंह के बैंक खाते से साइबर ठगों ने 1.8 लाख रुपये निकाल लिए। ठगी की जानकारी होने पर उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी। शिकायत के अनुसार तीन और चार अक्तूबर के बीच ठगों ने बिना उनकी जानकारी के बैंक खाते से अलग-अलग तरीके से रकम निकाल ली। खाते से राशि निकलने का पता चलने पर पीड़ित ने साइबर क्राइम थाना पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पीड़ित कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर क्राइम थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ठगों की पहचान और लेनदेन से जुड़े साक्ष्यों की जांच कर रही है। संवाद