पुराना अनाज मंडी जगाधरी निवासी अमित मित्तल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी उनके घर के पीछे ही मित्तल स्टोर के नाम से दुकान है। जिसमें वे स्टील के चक्के का व्यापार करते है। सोमवार को दुकान के बाहर स्टील के चक्कों के कट्टे रखे हुए थे। शाम के समय एक बाइक पर दो युवक दुकान के बाहर आए। बाइक पर पीछे बैठे युवक ने नीचे उतरकर दुकान के सामने से चक्कों से भरा एक कट्टा उठाकर बाइक पर बीच में रख लिया। इसके बाद दोनों युवक बाइक पर फरार हो गए। ये देख उन्होंने उनका पीछा कर पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी भागने में कामयाब रहे। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने अज्ञात दो युवकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।