फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: हांफता रहा पोर्टल, परेशान रहे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
धान खरीद का मंगलवार को दूसरा दिन रहा। दूसरे दिन भी पोर्टल धीमा होने के कारण किसानों सहित कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पोर्टल रुक रुक कर चलने के कारण गेट पास काटने में काफी समय लगा। जिसके चलते किसानों को इंतजार करना पड़ा। दोपहर बाद पोर्टल की गति ठीक होने से सभी ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से जिले की आठ मंडियों व पांच केंद्र पर धान की खरीद की जा रही है। दूसरे दिन जिले की सभी मंडियों व खरीद केंद्रों पर कुल 5331 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। जबकि पहले दिन मात्र 1551 मीट्रिक धान खरीदी गई थी। अब तक जिले में कुल 6882 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है। इस दौरान रादौर में कुल 1130 मीट्रिक टन धान खरीदी गई। जबकि सबसे कम खरीद बिलासपुर में मात्र 115 मीट्रिक टन खरीद हुई। इसके अलावा जगाधरी अनाजमंडी में कुल 436 एमटी, रादौर में 1049, छछरौली में 788, गुमथला राव में 478, खारवन में 133, रसूलपुर में 222, साढौरा में 980 मीट्रिक टन धान खरीदी गई। जबकि जिले की यमुनानगर, रणजीतपुर, प्रतापनगर, जठलाना में बिल्कुल भी धान नहीं पहुंची।




मंडी में खरीद को लेकर कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि धान की आवक शुरू हो गई है। विभाग की ओर से धान की खरीद कार्य आरंभ हो चुका है। उन्होंने बताया कि धान की खरीद सुचारू चलाने के लिए अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। डीसी ने बताया कि यमुनानगर व जगाधरी में तहसीलदार जगाधरी, सरस्वतीनगर में उप तहसीलदार सरस्वतीनगर, ओवरआल इंचार्ज उपमंडल अधिकारी जगाधरी को बनाया गया है। खारवान व छछरौली में उप तहसीलदार छछरौली, प्रतापनगर में उप तहसीलदार प्रतापनगर, बिलासपुर व रणजीतपुरा में उप तहसीलदार बिलासपुर, साढौरा व रसूलपुर में उप तहसीलदार साढौरा, ओवरऑल इंचार्ज उपमंडल अधिकारी बिलासपुर को बनाया गया है। वहीं रादौर, जठलाना व गुमथला राव में उप तहसीलदार रादौर को ओवरऑल इंचार्ज उपमंडल अधिकारी होंगे।
विज्ञापन




पूर्व राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज ने मंगलवार को अनाजमंडी का दौरा कर धान खरीद का जायजा लिया। उन्होंने खरीद एजेंसी के अधिकारियों, कर्मचारियों को फसल की नियमानुसार समय करने के निर्देश दिए। वहीं किसानों को मंडी में सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवाने को लेकर चर्चा की। उन्होंने मंडी में धान लेकर आए किसानों की समस्याएं सुनीं। पूर्व मंत्री ने कहा कि सरकार ने किसानों की मांग पर एक अक्टूबर की बजाय 25 सितंबर से धान की सरकारी खरीद शुरू की है। इस दौरान मार्केट कमेटी सचिव उमेश डांगी, सुशील बत्रा, विजय आढ़ती, प्रवीण गुप्ता, आशु आहूजा, भगवतदयाल कटारिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें