गुरुद्वारा सिंह सभा के साथ रहने वाली सरोज के सूने घर के दरवाजे का ताला तोड़कर अज्ञात ने वहां से 50 हजार नकद व सोने की बालियां चोरी की है। सरोज की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू की है। सरोज ने बताया कि 1 अप्रैल को वह अपनी बेटी के पास नारायणगढ़ गई थी। 7 अप्रैल को वापस आने पर घर के दरवाजे टूटे हुए पाए गए। कमरों के अंदर सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा था। जांच करने पर लोहे की अलमारी में रखे 50 हजार के अलावा सोने की बालियां व मोबाइल गायब पाया गया।