फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शराब बिक्री के विरोध में ग्रामीणों ने की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन पहले गांव में बिक रही अवैध शराब बिक्री की शिकायत लेकर आए कामी माजरा के लोगों ने कार्रवाई न होने पर वीरवार को लघु सचिवालय में प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि सोमवार को उन्होंने गांव में अवैध शराब बेचने की शिकायत एसपी को दी थी, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। नारेबाजी करते आ रहे लोगों को पुलिस ने गेट पर ही रोक दिया। यहां महिलाओं ने आरोप लगाया कि गांव में घर-घर में अवैध शराब बेची जा रही है। पुलिस व प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। गांव की महिलाओं व अन्य ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और डीसी को ज्ञापन सौंपा। गांव की पुष्पा देवी ने बताया कि लंबे समय से गांव के ही कुछ लोगों अवैध रूप से शराब बेच रहे हैं। अब हालात ऐसे हैं कि घर घर में शराब बेची जा रही है। इस बारे कई बार थाने में शिकायत दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि गांव के युवाओं व बच्चों पर इसका बुरा असर पड़ रहा है। उनके बच्चे इस दलदल में फंस रहे हैं। महिलाओं ने आरोप लगाया कि बुधवार को एक शराब विक्रेता की शिकायत थाने में दी, तो पुलिस ने उन्हें ही थाने से बाहर निकाल दिया। महिलाओं ने कहा कि उनके गांव के छोटे-छोटे बच्चे भी शराब के आदी हो चुके हैं। युवा शराब के पैसों के लिए मारपीट ते करने लगे हैं। महिलाएं पुरुषों को शराब पीने से रोकती हैं तो उनसे मारपीट की जाती है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि पुलिस व प्रशासन इस पर कार्रवाई नहीं करता है तो वे गृहमंत्री अनिल विज से मिलेंगे। इस दौरान राकेश कुमार, विकास, साहिल, अनिल, प्रिंस, मोहन, दिलीप, मधु चौधरी, मोहित, अभिषेक सहित काफी ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें