फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रात में एक साथ तीन दुकानों में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जठलाना मेन बाजार में गुरुवार रात एक साथ तीन दुकानों पर चोरों ने चोरी की। एक के बाद एक तीनों दुकानों में घुस कर चोरों ने सामान खंगाला। जिसमें दो दुकानों से नकदी हाथ नहीं लगी, पर तीसरी मनिहारी की दुकान से 2.10 लाख रुपये के नोटों के हार चोरी कर ले गए। घटना का पता दुकानदारों को शुक्रवार सुबह लगा, जब वह दुकानों पर पहुंचे। तीनों दुकानों में सामान बिखरा व गायब पाया। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर जांच करने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी। घटना यहां लगे सीसीटीवी कैमरे से रिकॉर्ड फुटेज में भी कैद हो गई। जिसके मुताबिक घटना को गुरुवार रात एक बजे अंजाम दी गई। इसमें पहले आरोपी भूषण लाल की सब्जी की दुकान के पीछे की खिड़की तोड़ अंदर घुसे। उसके बाद अंकित व मंगल की पंसारी की दुकान फिर नाथी राम की मनिहारी की दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया। दो दुकानों में पैसे न मिलने पर नाथी राम की मनिहारी की दुकान से 2.10 लाख रुपये के नोटों के हार चोरी कर ले लिए। सुबह जब दुकानदार अपनी दुकानों पर पहुंचे तो उन्हें अंदर सामान बिखरा पड़ा व गायब मिला। तब इसकी शिकायत पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें