फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मजदूरी मांगने पर कस्सी से वार कर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मजदूरी के रुपये मांगने पर व्यक्ति की टांग पर कस्सी से वार कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। कस्सी मारने का आरोप घायल की पत्नी ने एसपी को दी शिकायत में लगाया है। महिला ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

एसपी को दी शिकायत में तुगलपुर गांव की कमला ने बताया कि उसका पति हरि प्रकाश मजदूरी करता है। वह राज मिस्त्री के पास काम करता है। राजमिस्त्री 27 नवंबर को उसके पति को काम पर लेकर गया था। काम खत्म होने के बाद पति उससे पिछली मजदूरी के 30 हजार रुपये मांगने लगा। जिस पर वह कहने लगा कि वह उसे बाद में रुपये दे देगा परंतु पति ने मजबूरी बताते हुए रुपये मांगे। महिला का आरोप है कि मिस्त्री ने गुस्से में आकर कस्सी से उसके पति की टांग पर वार कर दिया। साथ ही पति को जोर से धक्का दिया जिससे उसकी टांग में फ्रेक्चर आ गया। पति ने शोर मचाया तो आरोपी वहां से फरार हो गया। हरि प्रकाश ने फोन कर अपने दामाद को मौके पर बुलाया। वह उन्हें ट्रामा सेंटर में लेकर गए। महिला ने आरोपी राजमिस्त्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें