बिजली निगम के क्लर्क के निर्माणाधीन मकान से चोरों ने हजारों का सामान चोरी कर लिया। आनंद कालोनी निवासी सुनील बख्शी ने बताया कि वह बिजली निगम में क्लर्क हैं। वह कॉलोनी में ही नया मकान बना रहे हैं। रात को उनके निर्माणाधीन मकान से मोटर, ड्रम सहित अन्य सामान अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया। शहर थाना पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज किया।