यमुनानगर। जगाधरी के मोहन नगर स्थित बिलासपुर निवासी महिंद्र पाल के निर्माणाधीन मकान में 15 दिन में दूसरी बार चोरी हो गई। चोर मकान से हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। बिलासपुर निवासी महिंद्र पाल ने बताया कि वह जगाधरी के मोहन नगर में नया मकान बना रहा है। एक जून की रात को चोर उसके निर्माणाधीन मकान से 20 किलो लोहे के बैंडिंग तार, सौ मीटर बिजली के तार, राज मिस्त्री का हाथ का कटर, दुरमच, लोहे की प्लेट व अन्य सामान चोरी ले गए। इसके बाद 15 जून की रात चोर टुल्लू पंप, 60 किलो सरिया, कस्सी, दो तसले व अन्य सामान चोरी कर ले गए। संवाद