फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पारा सात डिग्री लुढ़का, उमस ने किया बेहाल

Tue, 17 Jun 2025 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। एक दिन पहले हुई बूंदाबांदी की वजह से से जिले का अधिकतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है। सुबह बादल छाने से मौसम सुहावना रहा। धूप भले ही तेज न हो, लेकिन उमस ने लोगों को परेशान कर दिया है। उमस की वजह से शरीर छाया में भी पीसने से तरबतर रहा। वहीं मौसम विभाग ने दो दिन बाद बारिश के साथ तेज हवा चलने की संभावना जताई है।
सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह कभी धूप तो कभी बादल छाने वाला मौसम रहेगा। बुधवार रात से जिले बारिश होने की संभावना है। जिससे तापमान में और कमी आएगी।
विज्ञापन

सोमवार सुबह से ही जिले का मौसम सुहावना था। आसमान में काले बादल उमड़ आए और ठंडी हवाएं चलने लगी। एक बार तो ऐसा लगा मानो बारिश होगी। परंतु धीरे-धीरे बादल छंटने लगे और धूप तेज होने लगी। धूप से मौसम में गरमाहट बिल्कुल भी नहीं थी। बीच-बीच में बादल छाते रहे और उमस होने से शरीर पसीने से तरबतर होने लगा।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार रविवार को हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में अच्छी बारिश हुई है। जिसका असर मैदानी इलाकों पर भी पड़ रहा है। इससे अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कमी आई है। ि
जिससे लोगों काफी राहत मिली है। दो दिन बाद बारिश होने के साथ-साथ तेज हवा भी चलने की संभावना है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें