चोरों ने दो मंदिरों समेत चार स्थानों से हजारों रुपये की राशि व सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने सभी मामलों की जांच के बाद चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
गांव झाड़ चांदना निवासी सुरिंद्र कुमार ने छप्पर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव का सरपंच प्रतिनिधि है। सुबह उसे सूचना मिली थी कि गांव के गुरु रविदास मंदिर में रात के समय चोरी हो गई है। जब वह मौके पर गया तो उसने देखा कि मंदिर का ताला टूटा हुआ था। अंदर रखा दानपात्र व अलमारी टूटी हुई थी। दानपात्र से करीब सात हजार रुपये व अलमारी से मंदिर की फाइलें चोरी थी। छप्पर थाना पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उधर, गांव रपौली निवासी बलबीर सिंह ने बताया कि चोरों ने उनके गांव के मंदिर का ताला तोड़कर गुल्लक से तीन हजार रुपये तथा दस-दस के नोटों के चार हार चोरी कर लिए। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। उधर, पीपली माजरा निवासी बिलाल ने छछरौली पुलिस को शिकायत देकर बताया कि चोरों ने पेट्रोल पंप उर्जनी से एक जैक व गाड़ी की चाबियां चोरी करने का प्रयास किया। आरोप हड़ौली निवासी निर्भया पर लगा है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा छछरौली के गांव तारणवाला निवासी आशु ने बताया कि वह रोज की तरह घर पर सो रहा था। सुबह जब उसकी आंख खुली तो घर के अंदर पोर्च में खड़ी उसकी बाइक गायब थी।