फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: चोरी के आरोपी दो दिन के रिमांड पर

Fri, 06 Jun 2025 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। अपराध शाखा 1 की टीम ने मोबाइल टावर से 72 बैटरियां चोरी करने के मामले में दो आरोपियों उत्तर प्रदेश के शामली जिले के अकबरपुर चुनैटी गांव निवासी असलम उर्फ कल्लु् और रियासत उर्फ भूरा को को करनाल जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। दोनों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। इंचार्ज वरिंदर वालिया ने बताया कि 19 अप्रैल को शेरपुर गांव निवासी जगदीश कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह गांव भीलपूरा में मोबाइल कंपनी के टावर पर चौकीदारी का काम करता है। 18 अप्रैल को जब वह ड्यूटी पर था तो तीन अज्ञात व्यक्ति डंडे लेकर उसके कमरे में घुस गए और कमरे से 72 बैटरी चोरी करके एक गाड़ी में लोड करके भाग गए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें