फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: 45 जोन के शराब ठेकों की नीलाम आज

Fri, 06 Jun 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सुरक्षा देने के भरोसे के बाद से शराब के ठेकेदार ठेकों की बोली लगाने के लिए आगे आने लगे हैं। शुक्रवार को अब तीसरी बार बोली होगी, इस बार 45 जोन की होगी। जिसका रिजर्व प्राइज 403.76 करोड़ रुपये रखा गया है।
इससे पहले बुधवार को 10 जोन का आवंटन हुआ था जिसमें 82.76 करोड़ की बोलियां प्राप्त हुई थी, जो राज्य सरकार की ओर से निर्धारित कुल 81.01 करोड़ से 1.75 करोड़ अधिक है। वहीं, जिला सचिवालय में होने वाली इस बाली को लेकर पुलिस की तरफ से कड़े बंदोबस्त रहेंगे। इससे पहले प्रशासन की ओर से 31 मई को ठेकों की नीलामी की गई थी, लेकिन गैंगस्टरों से भयभीत ठेकेदारों ने उस दिन नीलामी से किनारा कर लिया था। उस दिन सिर्फ तीन जोन पर ही बोली लगी। बोली कुल जोन के 25 प्रतिशत से कम होने के चलते प्रशासन को उसे रद्द करना पड़ा और अगली तारीख 4 जून तक की गई थी।
विज्ञापन

बुधवार को इन ठेकों की लगी थी बोली
बात करें तो बुधवार को हुई बोली के दौरान व्यासपुर छौली शराब का ठेका सबसे महंगा बिका। इसका 13 करोड़ 36 लाख रुपये था। जिसे महेंद्र सिंह एंड संस ने 13 करोड़ 51 लाख 11 हजार 111 रुपये में खरीदा। दूसरे सबसे महंगा ठेका जगाधरी बस स्टैंड का रहा। जिसका रिजर्व प्राइज 11 करोड़ 39 लाख रुपये था। यह ठेका 11 करोड़, 52 लाख 11 हजार 111 में बिका। इसी तरह जोन 1 असगरपुर का रिजर्व प्राइज 6 करोड़ 40 लाख रुपये था। यह ठेका महेंद्र सिंह एंड संस ने यह 6 करोड़ 55 लाख रुपये में खरीदा। इसी तरह मुख्य साढौरा का ठेका अपने रिजर्व प्राइस से 21 लाख रुपये महंगा गया। इसका प्राइज साढ़े छह करोड़ रुपये था। यह ठेका महेंद्र सिंह एंड संस ने छह करोड़ 71 लाख रुपये में खरीदा। साढौरा दो का ठेका भी महेंद्र सिंह संस के नाम छूटा। फर्म ने यह यह ठेका 4.61 करोड़ की बजाए 4.72 करोड़ रुपये में खरीदा। बक्करवाला कोट ठेका दो लाख रुपये महंगा छूटा। इसका रिजर्व प्राइज 3.91 करोड़ था और यह 3.93 करोड़ रुपये में बिका। यह ठेका कर्णवाल वाइंस ने खरीदा। मंधार-मुसिंबल जोन का मूल्य 5.03 करोड़ था। जो महेंद्र सिंह फर्म ने इसे 5 करोड़ 21 लाख 55 हजार 555 रुपये रुपये में खरीदा। सारण सरस्वती नगर का रिजर्व प्राइज 9.40 करोड़ 30 लाख था। महेंद्र सिंह संस ने 9 करोड़ 61 लाख रुपये में खरीदा। मानकपुर, मुबारकपुर का जोन आरक्षित मूल्य 7.52 करोड़ रुपये था। यह ठेका महेंद्र सिंह एंड संस फर्म ने 7.77 करोड़ रुपये में खरीदा लिया। बस स्टैंड जगाधरी एसएल मार्केट का निर्धारित मूल्य 12 करोड़ 99 लाख रुपये रखा गया था। महेंद्र सिंह एंड संस फर्म ने यह ठेका 13 करोड़ 22 लाख 22 हजार 222 रुपये में अपने नाम कर लिया था।
विज्ञापन

हमारी तरफ से पूरे बंदोबस्त है। बोली के दौरान कड़े बंदोस्त कर लिए गए हैं। जिस किसी ठेकेदार को सिक्योरिटी की आवश्यकता है वो हम देंगे। लेकिन ठेकेदारों को किसी से डरने की कोई आवश्यकता नहीं है, पुलिस उनके साथ है। -सुरेंद्र सिंह भौरिया, एसपी, यमुनानगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें