फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: चोरी का आरोपी और कबाड़ी गिरफ्तार

Mon, 17 Nov 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। थाना गांधीनगर पुलिस ने चोरी के आरोपी व उससे चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ी को गिरफ्तार किया है। अदालत आरोपी को जेल भेजने के साथ कबाड़ी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर दिया है। थाना प्रभारी जगबीर सिंह ने बताया कि चोरों ने त्यागी गार्डन निवासी अमित कुमार के घर के ताले ताले तोड़कर नकदी सहित इनवर्टर, बैटरी, बाइक व अन्य सामान चोरी किया था। पुलिस ने 25 सितंबर को व्यासपुर निवासी करण को बाइक के साथ गिरफ्तार किया था। करण ने बताया था कि उसने बाइक दुर्गा गार्डन निवासी इंद्रजीत सिंह उर्फ कल्लू से खरीदी थी। कल्लू को गिरफ्तार करने उसने बताया कि इनवर्टर व बैटरी कबाड़ी को बेच दिया है। इसके बाद शिव कॉलोनी निवासी कबाड़ी देवराज उर्फ देबू को गिरफ्तार किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें