फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: खेत में रखी छह एकड़ की पराली में लगी आग

Mon, 17 Nov 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
बापौली रोड पर खेत में आग लगने से जली पराली। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। क्षेत्र के बापौली रोड पर खेत में एकत्रित कर छह एकड़ की रखी पराली में आग लग गई। घटना रविवार दोपहर डेढ़ बजे की है। आग कैसे लगी हालांकि इसका पता नहीं चल पाया है, लेकिन इस आग के कारण किसान दर्शन सिंह को काफी नुकसान हुआ है। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने पौने घंटे की मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
बापौली रोड पर किसान दर्शन सिंह ने अपने खेतों में छह एकड़ की पराली को एकत्रित कर चट्ठा लगाया था। पराली में रविवार की दोपहर अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही किसान दर्शन सिंह मौके पर पहुंचा, पहले तो उसने अपने स्तर पर आग को बुझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग अधिक बढ़ने पर उसने दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर पौने घंटे में आग पर काबू पाया। आग लगने से पशुओं के लिए सूखे चारे की दिक्कत हो गई। दर्शन सिंह का कहना है कि उसे करीब 70 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। दमकलकर्मी मामले की जांच कर रहे है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें