फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधार दिए रुपये लेने गए युवक के सिर में तेजधार हथियार से किया वार, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
छछरौली। क्षेत्र के गांव बलौली में उधार दिए रुपये लेने गए युवक के सिर में एक युवक ने तेजधार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। घायल युवक का उपचार अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने आरोपी युवक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बलौली निवासी गौरव ने छछरौली पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई गौतम दिल्ली की एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। एक सप्ताह पहले उसका भाई छुट्टी पर घर आया हुआ था। उसके भाई गौतम ने गांव के ही विनोद कुमार को करीब पांच माह पहले कुछ रुपये उधार दिए थे। सोमवार को जब उसका भाई आरोपी विनोद से उधार दिए रुपये लेने गया तो उसने उसके भाई के साथ मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान आरोपी विनोद ने उसके भाई के सिर में किसी धारदार हथियार से वार किया। जिससे उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचा और अपने भाई को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी। छछरौली थाना पुलिस ने आरोपी विनोद के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें