फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में तोड़फोड़ कर आग लगाने व मार्ग जाम करने के आरोप में अज्ञात कांवड़ियों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रादौर। सहारनपुर कुरुक्षेत्र रोड पर रविवार की शाम कांवड़ियों को टक्कर मारने के बाद कार में तोड़फोड़ कर उसमें आग लगाने के मामले में पुलिस ने अज्ञात कांवड़ियों पर केस दर्ज कर लिया है। यह कार्रवाई रादौर थाना प्रभारी राजकुमार की शिकायत पर की गई। आरोपी कांवड़ियों पर कार में तोड़फोड़ कर आग लगाने, जाम लगाकर आमजन को परेशान करने, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के अलावा अन्य धाराओं में पुलिस ने अज्ञात कांवड़ियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना रादौर प्रभारी निरीक्षक राजकुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार की शाम को उन्हें फोन द्वारा सूचना मिली थी कि रादौर में लाडवा रोड पर एस्सार पेट्रोल पंप के पास एक कार चालक ने पैदल चल रहे कांवड़ियों को टक्कर मारकर घायल कर दिया। चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया था। दस दौरान कांवड़ियों ने अन्य साथियों के साथ मिलकर कार को डंडों, बिंडो व हॉकी से तोड़कर उसमें आग लगा दी थी। कांवड़ियों ने इस दौरान लाडवा रादौर रोड जाम किया था। जिसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे थे और फायर ब्रिगेड की गाड़ी को बुलाकर कार में लगी आग को बुझाया गया था। वहीं प्राइवेट क्रेन को बुलाकर जली हुई कार को साइड में लगाया गया। जिसके बाद एसके पर लगे हुए जाम को खुलवाया गया था। इस दौरान कार के चालक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई थी।
अज्ञात कांवड़ियों द्वारा कार मे आग लगाकर नुकसान पहुंचाने, रास्ता रोककर सड़क जाम करने, सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने व आने जाने वाले आम लोगों को परेशान करने पर पुलिस ने अज्ञात कांवड़ियों के विरूद्ध मामला दर्ज किया है। उधर पुलिस ने कांवड़ियों द्वारा तोड़फोड़ किये जाने के मामले को लेकर मिले वीडियो फुटेज से अज्ञात लोगों की पहचान करनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

यह था मामला
रविवार की शाम को करनाल के तीन कावड़ियों को एक होंडा सिटी कार ने टक्कर मार दी थी। जिसमें वह घायल हो गए थे। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद वहां मौजूद कांवड़िए उग्र हो गए और कार में तोड़फोड़ शुरू कर दी। पुलिस ने उन्हें शांत करवाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। कार को सड़क के बीचोंबीच खींचकर उसमें एक बार फिर से जमकर तोड़फोड़ की और फिर उसमें आग लगा दी। डीएसपी हेडक्वार्टर व डीएसपी रजत गुलिया भी मौके पर पहुंचे और पुलिस फोर्स को मौके पर बुलाया। जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने कांवड़ियों का समझाकर शांत किया था। डीसी पार्थ गुप्ता इस मामले की मजिस्ट्रेट से जांच कराने के आदेश दे चुके हैं। तीन दिन में इसकी रिपोर्ट पेश करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें