फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों को दिया ड्रोन का तकनीकी ज्ञान

Tue, 06 May 2025 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। जेएमआईटी इंजीनियरिंग महाविद्यालय में शिविर का आयोजन किया गया। कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग की ओर से आयोजित शिविर में प्रतिभागियों को ड्रोन, आईओटी व आईई जैसे क्षेत्रों में ज्ञान देने सहित कौशल सिखाया गया।
कुरुक्षेत्र से लिली देवान ने ड्रोन आर्किटेक्चर, हवाई सुरक्षा व उड़ान सिमुलेशन के बारे में विद्यार्थियों को बताया। महेश पाल ने हाइपरस्पेक्ट्रल इमेजिंग व मशीन लर्निंग की जानकारी दी। वीजीडी रायडू ने नियंत्रण प्रणालियों व रोबोटिक्स में एम्बेडेड इंटीग्रेशन पर चर्चा की। मोहित दुग्गल व रितु गर्ग ने पायथॉन का उपयोग कर एआई प्रोग्रामिंग के बारे में बताया। सत्येंद्र ने आईओटी इन्फ्रास्ट्रक्चर व रीयल टाइम डेटा प्रणालियों से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शैलजा दुआ व संजय ने ड्रोन असेंबली व हार्डवेयर कैलीब्रेशन पर हैंड्स ऑन सत्रों का संचालन किया। यूपीईएस देहरादून के विशेषज्ञों ने ड्रोन प्रौद्योगिकी में औद्योगिक अनुप्रयोगों व उद्यमिता के अवसरों पर प्रकाश डाला। निदेशक डॉ. एसके गर्ग ने रोबोटिक्स के लिए उत्कृष्टता केंद्र व आयोजन टीम की सराहना की। इस मौके पर आयोजन समिति में शामिल विभागाध्यक्ष डॉ. गौरव, डॉ. एलएस रीन, डॉ. विकास जुनेजा, कपिल देव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें