फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: हादसे में घायल युवक ने तोड़ा दम

Mon, 04 Aug 2025 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। सड़क हादसे में घायल युवक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। थाना सदर यमुनानगर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। साथ ही अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। गांव खजूरी निवासी जनकराज ने बताया कि उनके गांव का 30 वर्षीय अंकुश 22 जुलाई को किसी काम से गांव खंडवा गया था। वहां अंबाला-पंचकूला हाईवे पर बाइक चालक ने अंकुश को टक्कर मार दी। हादसे को अंजाम देकर अज्ञात बाइक चालक भाग गया। परिजनों ने मौके पर पहुंच अंकुश को अस्पताल पहुंचाया। अंकुश ने अस्पताल में शनिवार को दम तोड़ दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें