फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: घर से निकली युवती का सुराग नहीं

Tue, 30 Dec 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। थाना सदर जगाधरी क्षेत्र के दड़वा माजरी से 20 साल की युवती लापता हो गई। थाना गांधी नगर पुलिस ने युवती के पिता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में दड़वा माजरी निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी 20 साल की लड़की 22 दिसंबर को सीएससी सेंटर कांसापुर रोड गई थी। वह देर शाम तक नहीं लौटी। तलाश करने पर उसके बारे में कुछ पता नहीं चला। जांच अधिकारी मशरूफ अली ने बताया कि युवती की तलाश की जा रही है। जल्द उसे बरामद कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें