यमुनानगर। तेलीपुरा में किसी बात को लेकर चार युवकों ने एक युवक पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। थाना बूड़िया पुलिस को दी शिकायत में गांव भूड़कलां निवासी बबलू राम ने बताया कि वह शनिवार देरशाम गांव तेलीपुरा के पास किसी काम से गया था। जब वह धर्मकांटा के पास पहुंचा तो गुरमीत व शुभम किसी बात को लेकर उससे बहस करने लगे। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने अपने साथियों आशीष कुमार व रूद्र कुमार के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया। हमले वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपियों ने उसे धमकी दी कि यदि उसने थाने में शिकायत की तो वह उसे जान से मार देंगे।