फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शरारती तत्वों ने खंडित की डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा

Mon, 19 Jun 2023 03:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जठलाना। जठलाना की बस्ती में लगी संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को शरारती तत्वों ने खंडित कर दिया। घटना का पता लगने पर बस्ती सहित आसपास के गांवों से लोग मौके पर जुट गए और नारेबाजी कर रोष जताया। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले में घटना को अंजाम देने वाले की गिरफ्तारी सहित नई प्रतिमा व आसपास सीसीटीवी कैमरे लगाने की भी मांग की। ग्रामीणों के प्रदर्शन की सूचना पर थाना जठलाना पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह ग्रामीणों को समझा कर शांत किया।
विज्ञापन

बस्ती के ऋषिपाल व दर्शन लाल ने पुलिस को बताया कि संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा खंडित किए जाने का उन्हें सुबह पता चला। इसके बाद ग्रामीण घटना स्थल पर जुट गए और प्रदर्शन किया और घटना को अंजाम देने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उनकी मांग है कि ऐसा करने वालों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने खंडित प्रतिमा की जगह नई प्रतिमा लगाने और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की भी मांग है। लोगों का कहना है कि इससे पहले भी कई बार शरारती तत्वों ने बाबा साहेब की प्रतिमा को खंडित किया है। जिस पर पहले भी प्रशासन से यहां सीसीटीवी लगाने की मांग की थी। परंतु आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिला। रविवार देर शाम तक लोग मौके पर टैंट लगाकर धरनास्थल पर बैठे हुए थे।
-
वर्जन-
ग्रामीणों ने किसी पर भी शक जाहिर नहीं किया है। फिलहाल मामले में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ऐसा करने वालों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।- जसवंत सिंह, जांच अधिकारी, थाना जठलाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें