छछरौली। गांव कोट मुस्तरका में कहासुनी के बाद एक व्यक्ति ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर युवक पर हथियारों से हमला कर दिया। थाना छछरौली पुलिस ने आरोपी जसप्रीत व तीन अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। गांव कोट सरकारी निवासी सरबजीत सिंह ने शिकायत में बताया कि 26 जनवरी को वह गांव कोट मुस्तरका गया था। इसी दौरान वहां उसकी जसप्रीत सिंह के साथ कहासुनी हो गई। जसप्रीत ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर हथियारों से सरबजीत पर हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। संवाद