यमुनानगर। एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल की टीम ने चोरी की बाइक और आंगनबाड़ी से चोरी किए गए सामान सहित दो आरोपियों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी डेहा बस्ती, व्यासपुर निवासी सुखबीर व अमन को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। सेल के इंचार्ज राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी चोरी की बाइक लेकर दादूपुर हेड की ओर से गुजर रहे थे। जांच दौरान दोनों को पकड़ा गया। आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने 6-7 जनवरी की रात थाना साढौरा क्षेत्र से बाइक चोरी की थी। दोनों ने 26-27 जनवरी की रात गांव लेदा खास स्थित आंगनबाड़ी केंद्र से बर्तन चोरी किए थे। संवाद